आईपीएल में मुंबई इंडियंस को नहीं मिलेगी ‘आसमानी’ शुरुआत, धाकड़ बल्लेबाज का खेलना मुश्किल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

क्रिकबज के अनुसार, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने अभी तक स्काई को आईपीएल में भाग लेने के लिए मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में उनका मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले पहले मैच में खेलना लगभग असंभव नजर आ रहा है।क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार का मंगलवार को फिटनेस टेस्ट हुआ। हालांकि, एनसीए प्रबंधन ने उनकी मंजूरी रोक दी है। इसका मतलब यह है कि सूर्या को अपनी वापसी से पहले और इंतजार करना होगा। सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार सुबह को ही एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला था जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। कब होगी सू्र्या की वापसी? (when will Suryakumar Yadav return)

सूर्यकुमार यादव पिछले सप्ताह पुनर्वास के लिए एनसीए में शामिल हुए और पूरी तरह फिट होने के लिए उसे कम से कम दो सप्ताह की आवश्यकता हो सकती है। यह देखते हुए कि वह टी20 विश्व कप 2024 में भारत की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बीसीसीआई उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं कर रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts