मदरलैंड पब्लिक स्कूल का 11वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र स्थित लक्सर रोड की अल्लाह दिया कॉलोनी में संचालित मदरलैंड पब्लिक स्कूल का 11वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगबिरंगी सजावट से सजा हुआ था और चारों ओर खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी (एडवोकेट) द्वारा फीता काटकर की गई। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें छात्रछात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार और प्रधानाचार्य धर्मेश कुमार यादव ने मेधावी छात्रों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 5 की काव्या, कक्षा 4 की आरोही, कक्षा 2 के नैतिक और कक्षा 1 की आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3 के हुमैरा, रूद्र और नूर फातिमा ने भी प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार के साथसाथ उनके अभिभावकों में भी गर्व और खुशी का माहौल रहा।

इस अवसर पर प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज में एक बेहतर स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया, जो इस बार प्रथम स्थान से वंचित रह गए, और उन्हें अगले वर्ष अधिक मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य धर्मेश कुमार यादव ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सहयोग बनाए रखें।

कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य प्रियंका त्यागी, शिक्षिकाएं मोनिका, सोनिया, उर्वशी, शिवानी और रेशमा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में छात्रछात्राएं और उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। इस आयोजन ने केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच मजबूत संबंधों को भी प्रदर्शित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts