अलवर में पानी की समस्या उठाने पर मंत्री ने छीना युवक का मोबाइल,

राजस्थान के अलवर जिले में शनिवार को जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मिनी सचिवालय में पेयजल समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, कुछ महिलाएं और युवक पानी की समस्या को लेकर उनसे मिलने पहुंचे। इसी दौरान अखेपुरा मोहल्ला निवासी युवक लोकेश बैरवा अपनी समस्या बताते हुए मंत्री से बातचीत का वीडियो बनाने लगा। तभी मौके पर मौजूद वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने अचानक लोकेश के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उसकी बात अनसुनी कर दी। यह पूरी घटना अन्य लोगों के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लोकेश बैरवा का कहना है कि वह केवल अपनी समस्या मंत्री तक पहुंचा रहा था और बातचीत रिकॉर्ड कर रहा था, लेकिन उसके साथ ऐसा बर्ताव किया गया। घटना के बाद लोगों में नाराजगी है और इसे आम जनता की आवाज को दबाने की कोशिश बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है और जवाब मांगा है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वालों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts