मंत्री कपिल देव ने राज्यरानी और संगम एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर से संचालित करने की मांग की

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और राज्यरानी एक्सप्रेस तथा संगम एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर से होकर चलाने का आग्रह किया। उन्होंने यह मांग की कि ये ट्रेनें, जो वर्तमान में मेरठ से संचालित होती हैं, सहारनपुर जंक्शन से शुरू की जाएं।

इससे मुजफ्फरनगर के यात्रियों को लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए मेरठ से टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और उन्हें यात्रा में भी सुविधा होगी। वर्तमान में मुजफ्फरनगर से कानपुर के लिए कोई दैनिक ट्रेन नहीं है, इसलिए यह बदलाव जनपदवासियों के लिए लाभकारी होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts