मुजफ्फरनगर में मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर में स्थित राम कॉलेज में मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मिलेट्स से बने 150 से अधिक व्यंजन तैयार किए गए, जिन्हें पांच सदस्यीय जूरी कमेटी ने परखा। जूरी ने 30 प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में करीब 300 लोग शामिल हुए, जिनमें कृषक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं प्रमुख रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने मिलेट्स उत्पादों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों को इनके सेवन के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिलेट्स न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि किसानों के लिए भी आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकते हैं। कॉलेज निदेशक डॉ. अशोक कुमार, अशोक बलियान, देवेंद्र चौधरी (पूर्व चेयरमैन गन्ना फेडरेशन), बालेश्वर चौधरी, सहकारी बैंक के योजना प्रभारी सचिन कुमार, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. गिरेन्द्र गौतम और डॉ. एस. एन. चौहान समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मिलेट्स को आमजन तक पहुंचाना, उपभोक्ताओं को इनके पोषण संबंधी लाभों से अवगत कराना और किसानों को इनके उत्पादन की ओर प्रेरित करना था। लगभग 150 किसानों ने भी इस आयोजन का भ्रमण किया और विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन कर मिलेट्स के उपयोग की जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर पोषण और स्वास्थ्य के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts