मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के लाइव टेलीकास्ट का भव्य उद्घाटन, भक्ति और सेवा का संदेश

मुज़फ्फरनगर में शिवभक्तों की सेवा को समर्पित भाव से कार्यरत जनता, प्रशासन और मीडिया की संयुक्त सहभागिता के माध्यम से कांवड़ यात्रा के लाइव टेलीकास्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा के युवा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि यह जनपद हमेशा से कांवड़ यात्रा के मध्यांतर बिंदु के रूप में अहम भूमिका निभाता रहा है और इसकी पावन भूमि से कई प्रमुख पड़ावों की शुरुआत होती है।मनीष चौधरी ने यह भी कहा कि यात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मीडिया की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भक्ति, सेवा और सहयोग की भावना से ओतप्रोत होकर जनपद मुज़फ्फरनगर इस बार की यात्रा को नई ऊंचाई देने के लिए संकल्पित है। लाइव टेलीकास्ट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक एवं मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद रूप में लड्डू भी वितरित किए गए, जिससे भक्तों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से संजय मिश्रा, अरविंद जोहल, अंकुर दुआ, विक्की चावला, तरुण मित्तल, विकास मुंडे और भाजपा नेता राजकुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। सभी ने कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया।यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि जनसहयोग और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया। मुज़फ्फरनगर की धरती पर श्रद्धा, सेवा और तकनीक का यह अनूठा संगम यह दर्शाता है कि समाज जब एक साथ आता है, तो वह किसी भी आयोजन को भव्यता और गरिमा प्रदान करने में सक्षम होता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts