सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के सहारनपुर मंडल प्रभारी दीपक गंभीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2006 से लगातार कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इन्हें स्थाई नहीं किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों ने कभी भी इन कर्मचारियों को स्थायीत्व देने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की।संघ ने मांग की है कि संविदा सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थाई किया जाए और उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए, जैसा कि छठे वेतन आयोग के समय संविदा कर्मियों को कुछ सुविधाएं दी गई थीं।

इसके अलावा मौसम के अनुसार वर्दी, भविष्य निधि की सुविधा और साप्ताहिक अवकाश जैसे मौलिक अधिकार भी शासनादेशों के बावजूद कई निकायों में नहीं दिए जा रहे हैं। विशेष रूप से मुजफ्फरनगर जनपद की नगर पंचायतेंबुढ़ाना, सिसौली, शाहपुर, मीरापुर, भोक्काहेड़ी, पुरकाजी और जानसठअभी तक इन सुविधाओं से वंचित हैं। केवल मुजफ्फरनगर नगर पालिका और खतौली नगर पालिका ही इन सुविधाओं का आंशिक रूप से पालन कर रही हैं।संघ ने मंत्री से अपील की कि वे इस गंभीर विषय को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई कराएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर घामा वाल्मीकि, जिला महामंत्री गोपाल सुधाकर, महानगर अध्यक्ष गौतम राम, चरथावल महामंत्री सुनील सूद, नगर अध्यक्ष बुढ़ाना सोहनलाल, सफाई नायक मोहित, मुकेश बुढ़ाना, नगर अध्यक्ष भोक्काहेड़ी अरुण कुमार, अशोक कांगड़ा, आलीशान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि सरकार उनके न्यायोचित हकों की पूर्ति करेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts