गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

बुढ़ाना जमीयत उलमा-ए-हिंद की बुढ़ाना इकाई एवम ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन आजाद समाज पार्टी आदि के अलावा कस्बे की सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को उपजिलाधिकारी बुढ़ाना के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा की रामगिरी महाराज द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते है । पत्र में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हुए कहा की शाह पंचले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज द्वारा हज़रत पैगम्बर मुहम्मद साहब और इस्लाम पर की गई भड़काऊ और अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है । इस वीडियो से दुनियाभर में बसने वाले मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक स्पष्ट प्रयास है। जिसका उद्देश सांप्रदायिक विवाद भड़काना है। ज्ञापन में कहा की जैसा कि आप भली-भांति जानते हैं, हज़रत पैगम्बर मुहम्मद के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर टिप्पणी मुसलमानो एवम इंसानियत पसंद व्यक्तियों के लिए असहनीय है।रामगिरी महाराज के इन भड़काऊ बयानों स्थिति गंभीर है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। हम आपके द्वारा सरकार से मांग करते है की रामगिरी के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाही करने की मांग करते है। ज्ञापन में कहा की रामगिरी महाराज उसके द्वारा भड़काऊ बयान के लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए तथा अंत में आपके द्वारा भारत सरकार एवम महाराष्ट्र राज्य की सरकार से मांग करते है की भविष्य में भी यह सुनिश्चित किया जाये की कानून का पालन हो और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों पर कठोर से कठोर सजा दी जाये जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म एवम धार्मिक असंवैधानिक टिप्पणी ना कर सके। हम सभी आपसे उम्मीद रखते है की हमारी मांगों पर अवश्य अमल किया जायेगा और दोषी को कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान हाफिज शेरदीन मौ0आसिफ कुरैशी, आज़म फारूकी,मौलाना अब्दुल माजिद,तौसीफ राही,एहतेशाम उल हक,राशिद अजीम,तारिक उस्मानी, अफजाल विक्की,हाफिज अब्दुल गफ्फार,मौलाना सालिम कासमी,अशरफ़ कुरैशी,हाफिज नईम,कारी फैजान,रमीज उस्मानी,अब्दुल रहीम, अब्दुल गफ्फार सिद्दीकी,कलीम उस्मानी अबूजर रहमानी शाह आलम उस्मानी कसीम उस्मानी शावेज़ उस्मानी हसान आलम उस्मानी हारून अंसारी भूरा चौधरी के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts