बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में मंत्री को प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में तुलसी पार्क में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने सांकेतिक धरना दिया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा गया। इस धरने में मुजफ्फरनगर शहर के सकल हिंदू समाज के समस्त प्रबुद्ध जन, समस्त रोटरी क्लब के सदस्य, लायंस क्लब सदस्य, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सदस्य, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन सदस्य, समस्त भारत विकास परिषद के सदस्य, एवम शहर की प्रमुख संस्थाओ गोरक्षशकति धाम के प्रबुद्ध जनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धरने का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और नरसंहार की निंदा करना और सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग करना था। जिसमे मुख्य मांगे भारत सरकार अविलंब हिंदुओ के उपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश सरकार से बात करे और दबाव बनाए की उन पर हो रहे अत्याचार तुरंत बंद हो और हिंदू शरणार्थियों को भारत में प्रवेश की अनुमति दे एवम तत्पश्चात उनको भारत की नागरिकता दे। शहर की सभी प्रमुख संस्थाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान दें और आवश्यक कार्रवाई करें। इस धरना प्रदर्शन में समस्त संस्थाओं के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य मंत्री का अयोध्या में कार्यक्रम होने के कारण कपिल देव नहीं आ पाए, उन्होंने फोन से ज्ञापन लिया और कल उनके घर पर दिया जाएगा

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts