भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। किसान मजदूर संगठन 10 सितम्बर को बुढ़ाना तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करेगा। धरने में संगठन उन अधिकारियों को बुलाना चाहता है जो अधिकारी किसानों की समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी को लेकर आज सोमवार के दिन किसान मजदूर संगठन के बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार राणा के नेतृत्व में संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना उप जिला अधिकारी राज कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि किसान मजदूर संगठन का 10 सितम्बर को बुढ़ाना तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन है। जिसमें सैंकड़ों वे किसान भागीदारी करेंगे जो विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए इस उनके संगठन के इस धरने में गन्ना विभाग के डीसीओ, विद्युत विभाग बुढाना के एक्सईएन और एसडीओ, राजस्व विभाग के अधिकारी, चौगामा नहर और यमुना नहर के अधिकारी, चकबंदी विभाग के एसओसी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और एनएचआई के अधिकारी बुलाए जाएं ताकि मौके पर ही सभी किसानों की समस्याओं का निस्तारण हो जाए। यहां पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला महासचिव ईश्वर सिंह, गांव अध्यक्ष बड़ोदा सुभाष नाथ, लोकेश प्रधान, बबलू सिंह व सतेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















