मेलोनी ने फोटो खिंचवाने की गुहार लगाई, ट्रंप के दावे से भड़कीं इटली PM.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचवाने की विनती की थी. ट्रंप के मुताबिक, पेरिस में जी-7 बैठक के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया था. इसके बाद वह उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हुए. मेलोनी ने इस दावे को झूठा और मनगढ़ंत बताया है.समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मेलोनी ने कहा कि इटली किसी के सामने गिड़गिड़ाने वाला देश नहीं है. उन्होंने ट्रंप के बयान को अनुचित और अपमानजनक बताया.

ट्रंप ने यह बयान क्यों दिया है?

ला-7 ने इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से पूछा कि आप जी-7 की बैठक में मेलोनी से क्या बात कर रहे थे? दरअसल, ट्रंप और मेलोनी के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दोनों नेता जी-7 के दौरान एक दूसरे से बात कर रहे थे.ट्रंप ने कहा कि मेलोनी मुझसे बात करते खुश हो रही थी. मैं उससे बात नहीं करना चाह रहा था, लेकिन उसकी खुशी के लिए मैंने ऐसा किया. ट्रंप ने आगे कहा कि मैं उसके साथ दिखना भी नहीं चाह रहा था, लेकिन मुझे उस पर दया आ गई.ट्रंप ने आगे कहा कि मेलोनी मेरे साथ फोटो खिंचवाना चाह रही थी, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा था, जिसके बाद उसने मुझसे गुहार लगाई.

डोनाल्ड ट्रंप और मेलोनी में खटपट

ट्रंप जब दूसरी बार राष्ट्रपति बने, तब उन्होंने शपथ ग्रहण में यूरोप से सिर्फ एक नेता जॉर्जिया मेलोनी को आमंत्रित किया. मेलोनी और ट्रंप के बीच कूटनीतिक तौर पर साल 2025 के आखिर तक सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब इटली की पीएम ने इस साल की शुरुआत में एक जनमत संग्रह कराया, तो उन्हें बड़ा झटका लगा.ट्रंप की वजह से जनमत संग्रह में मेलोनी को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद मेलोनी ने ट्रंप से दूरी बना ली.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts