मेरठ : प्रियंका गांधी कल मां शाकंभरी देवी का दर्शन करेंगी, सहारनपुर में होगा रोड शो

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को सहारनपुर आएंगी। वह कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करेंगी। इससे वहले वे सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी पहुंचकर दर्शन करेंगी।इसके बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर स्थित गोल कोठी पहुंचकर जैन मंदिर में दर्शन करेंगी। बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गाजियाबाद में आएंगे। दोनों वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी राय, प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव एवं अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को सरसावा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। वहां से वह हेलीकॉप्टर से सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी पहुंचकर दर्शन करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर स्थित गोल कोठी पहुंचकर जैन मंदिर में दर्शन करेंगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी व लोकसभा कोआर्डिनेटर कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में गोल कोठी से रायवाला मार्केट होते हुए गुरुद्वारा रोड तक रोड शो करेंगी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर अरदास करेंगी।

गाजियाबाद में होंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव

बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गाजियाबाद में आएंगे। दोनों वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। गाजियाबाद में कांग्रेस की प्रत्याशी डोली शर्मा हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts