अलवर जिले के टपूकड़ा थाना परिसर में खड़े जप्त वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना में थाना परिसर में खड़ी 90 मोटरसाइकिलें, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक इको कार और एक ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।















