मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश.

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व में हुई बैठकों के अनुपालन की स्थिति से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, ग्राम विकास, जल निगम, पर्यटन, वन, शिक्षा, उद्योग, लोक निर्माण, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। विद्युत विभाग से खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने व मरम्मत करने, और बदले गए पोलों व तारों की सूची प्रस्तुत करने को कहा गया। कृषि विभाग को किसानों की मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। जलभराव वाले क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका को कार्रवाई करने को कहा गया।जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत होने तक भुगतान रोके जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम विकास विभाग को सड़कों के सत्यापन व प्रमाण-पत्र लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति सुनिश्चित करने और शुकतीर्थ के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया। स्वच्छ भारत मिशन में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने की बात भी कही गई।शिक्षा विभाग को छात्रों के पंजीकरण और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया गया। समाज कल्याण विभाग को पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन करने और मृत लाभार्थियों की पेंशन बंद करने के निर्देश मिले। वृक्षारोपण के लिए सभी विभागों को भूमि चिन्हित करने और कार्य योजना समय रहते तैयार करने को कहा गया।बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts