वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक,

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई, जिससे एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया. हथियार की जांच के दौरान एक यात्री के पिस्टल से गोली चल गई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए. दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया,

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 9:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक घटना हुई. आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1810 से वाराणसी से मुंबई जा रहे थे. उनके पास लाइसेंस वाली पिस्टल थी. चेकिंग के दौरान जब पिस्टल की जांच और गोलियों की गिनती हो रही थी, तभी अचानक गोली चल गई.

यात्री के पिस्टल से चली गोली, 2 लोग घायल

दरअसल, गोली चेकिंग कर रही महिला के पैर में और पास खड़े एक दूसरे व्यक्ति के अंगूठे में लग गई. दोनों घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए लक्ष्मी अस्पताल भेजा गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, गोमती जोन की पुलिस उपायुक्त और पिंडरा के सहायक पुलिस आयुक्त समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जानकारी इकट्ठा की जा रही है. इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा?

इस घटना पर वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि आज 16 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 के एक यात्री (जो अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था) ने विमान में ले जाने के लिए अपना हथियार घोषित किया.हथियार की जांच के दौरान यात्री से अचानक गोली चल गई, जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर (चेकिंग करने वाले कर्मचारी) घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और जांच जारी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts