मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुल निर्माण में लगी एक क्रेन अचानक असंतुलित होकर नीचे खड़े वाहनों पर गिर पड़ी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई श्रमिकों के घायल होने की आशंका है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।















