महाराष्ट्र :आदित्य ठाकरे के करीबी को शिंदे ने बनाया उपसभापति पद का उम्मीदवार

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) को एक और बड़ा झटका लगा है. आदित्य ठाकरे के सबसे करीबी माने जाने वाले और विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर पाला बदलकर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए. हैं. अहीर ने शिंदे गुट में शामिल होते ही विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया.नामांकन के दौरान सचिन अहीर के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के साथ ही शिवसेना के विधायक और बीजेपी के मंत्री चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद रहे.

‘ऑपरेशन टाइगर-3’

सचिन अहीर के इस कदम से शिवसेना (यूबीटी) में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.महाराष्ट्र की राजनीति में इस कदम को ‘ऑपरेशन टाइगर-3’ के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शिंदे गुट का दावा है कि उद्धव खेमे के कई विधायक पाला बदलेंगे.

कौन हैं सचिन अहिर?

सचिन अहीर मुंबई की शिवड़ी और वर्ली विधानसभा सीट से तीन बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार में गृह निर्माण राज्यमंत्री के रूप में भी काम किया. साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने एनसीपी छोड़कर तत्कालीन अविभाजित शिवसेना का दामन थामा. पार्टी ने उन्हें विधान परिषद की सदस्यता दी.इसके बाद 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे के चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभाई और उन्हें जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी वजह से उन्हें आदित्य ठाकरे के करीबी नेताओं में माना जाता है.

अरुणाचल प्रदेश पर चीन का कब्जा? भारतीय सेना ने किया खंडन,

आदित्य ठाकरे के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सचिन अहीर को विधान परिषद का उपसभापति बनाकर एकनाथ शिंदे वर्ली विधानसभा क्षेत्र में उन्हें और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. अगले विधानसभा चुनाव में अभी लगभग तीन साल का समय है. माना जा रहा है कि वर्ली में आदित्य ठाकरे को राजनीतिक चुनौती देने और उन्हें उनके गढ़ में ही घेरने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है.वर्ली से दो बार विधायक रह चुके सचिन अहीर का क्षेत्र में अपना मजबूत जनाधार माना जाता है. ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भविष्य में परिस्थितियां बनीं, तो 2029 के विधानसभा चुनाव में वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे और सचिन अहीर के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी किसी भी दल की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है.

‘और भी विधायक पाला बदलेंगे’

वहीं शिंदे गुट के विधायक महेंद्र दलवी ने इसे आदित्य ठाकरे के लिए बड़ा निजी और राजनीतिक झटका बताया. दलवी ने दावा किया कि महायुति का ‘ऑपरेशन टाइगर-3’ अब शुरू हो चुका है और उद्धव खेमे के कई विधायक आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे से जुड़ेंगे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts