हरिद्वार।आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में मंगलवार को हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छत्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रांगण और गांव में पौधरोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर ग्राम बहादरपुर जट के आदर्श बाल सदन इंटर कालेज के प्रधानचार्य और स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान लगाए पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में लोगों को पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जागरूक किया। इस अवसर पर विकास कुमार, सतीश शास्त्री, अरुणा यादव, सुदेश चौहान, सुरेंद्र सिंह, शाहिद अली, वीर सिंह, रक्षित कश्यप, अनीता चौहान आदि मौजूद रहे।















