बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज थाना बबेरु की मिशन शक्ति टीम द्वारा महर्षि विद्यापीठ विद्यालय की छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया । इस दौरान छात्राओं को आधुनिक साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । साइबर अपराधों के नवीनतम प्रकार जैसे- ओटीपी फ्रॉड जिसमें ठगों द्वारा कॉल या मैसेज के ज़रिए उपयोगकर्ताओं से ओटीपी लेकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेना । केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी जिसमें फर्जी कॉल्स या लिंक भेजकर उपयोगकर्ताओं से उनके पर्सनल और बैंकिंग डिटेल्स मांगना । यूपीआई स्कैम पेमेंट लिंक या फत् कोड स्कैन करवाकर खातों से राशि चुरा लेना । सोशल मीडिया हैकिंग जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर उनसे फर्जी संदेश भेजकर लोगों से पैसे मंगवाना । फर्जी कॉल्स जिसमें खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस या किसी प्रतिष्ठित संस्था का प्रतिनिधि बताकर ठगी करना । फिशिंग ईमेल्स जिसमें आकर्षक ऑफर्स या नौकरी के नाम पर ईमेल भेजकर यूजर्स की निजी जानकारी लेना आदि नवीनतम तरिके के साइबर अपराधों के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक, काल या मैसेज पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के कोई भी जानकारी साझा न करें । साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई ।















