अलवर में लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा लुपिन समूह के फाउंडर डॉ. देशबंधु गुप्ता की जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तुषारा शंकर और अन्य अतिथियों द्वारा डॉ. देशबंधु गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

पृथ्वीपुरा मालाखेड़ा में आयोजित फील्ड डे में किसानों को खेती में उन्नत तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 500 किसानों को वेजिटेबल क्रेट्स, 113 किसानों को ड्रिप, 202 किसानों को रेन पाइप, और 20 किसानों को सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर दिए गए।गुढा चुरानी, थानागाजी में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में 72 मरीजों की जांच की गई और उन्हें उपचार तथा दवाइयां प्रदान की गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर एनसीडी कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए 8 स्पिरोमेट्री और 8 ईसीजी उपकरण तथा 13 सैमसंग टेबलेट भी उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में डॉ. महेश बैरवा ने लुपिन फाउंडेशन के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि इससे एनसीडी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, सेवा दिवस के अवसर पर वैशाली नगर, अलवर में फाउंडेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।कार्यक्रम में लुपिन सीएसआर हेड तुषारा शंकर, आजीविका विकास कार्यक्रम के हेड योगेश राउत, स्वास्थ्य कार्यक्रम हेड डॉ. नचिकेत सुले, राजस्थान स्टेट हेड वेद प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक अनिल गुप्ता, जिला प्रबंधक स्वास्थ्य कार्यक्रम रवि दाधीच, राजेश कुमार, दीपक महाजन, महावीर शर्मा, और लखीराम प्रजापत जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे।















