भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। सब मतदाताओं को यही बताना है,19 अप्रैल को वोट डालने जाना है।स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन। चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन। मतदाता जागरूकता हेतु चुनावी चौपाल का आयोजन चुनावी चौपाल में प्रधानाचार्य कुमारी सुमित्रा सिंह द्वारा उपस्थित सभी को दिलाई गई मतदाता शपथ,नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, जनपद मे चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी पाठशाला का आयोजन,जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी संदीप भागिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी चौपाल में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनावी पाठशाला चुनावी शब्दावली का आयोजन किया गया। चुनावी शब्दावली में सफल प्रतिभागियो अक्षा,सिमरन,आयशा,नबिया,अंजली,सोनिया,नाजिया,आलिया, इकरा, शबनम, जैनब व सदफ को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कुमारी सुमित्रा सिंह द्वारा उपस्थित सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई। उक्त चुनावी पाठशाला में प्रधानाचार्य कुमारी सुमित्रा सिंह ,प्रवक्ता कुसुम सिंह, प्रवक्ता अनीता, प्रवक्ता श्वेता एवम डा निशि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनाव का पर्व देश का गर्व में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
















