आंगनवाड़ी केंद्र सहित शौचालय में भी डाला गया ताला, बच्चे परेशान

पैलानी/बांदा । पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को जर्जर दिखाकर आंगनबाड़ी केंद्र में ताला डाल देने से केंद्र में पढ़ने वाले लगभग 64 बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। खप्टिहा कलां भाग संख्या 5 में कार्यरत आंगनवाड़ी शशि पांडे ने बताया है कि पिछले लगभग 12 वर्षों से इसी प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र चलता रहा है जहां अब ताला डाल दिया गया है आंगनबाड़ी कार्यकत्रिय शशि पांडे ने बताया की तीन से 6 साल के 30 बच्चे तथा 7 माह से 3 साल के 34 बच्चे इस केंद्र में शिक्षा अध्ययन करते चले आ रहे हैं अब ताला पड़ जाने से सभी बच्चों के सामने पढ़ाई लिखाई की समस्या के साथ-साथ बाल पोषाहार, टीकाकरण वजन तथा लंबाई आज की समस्या आ जाएगी विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभाग को सात कच्छ जर्जर होने की तथा उसके नीलामी की सूचना संबंधित विभाग को भेजी है।
बता दे कि इसके पूर्व भी पपरेंडा प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या चार तथा पांच में प्रधानाध्यापिका शोभा यादव ने 26 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र को जर्जर दिखाकर ताला डलवा दिया था जिसकी समस्या आज तक जस की तस बनी हुई है और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे मारे मारे घूम रहे हैं इस विषय पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना जी से बातचीत किए जाने पर उन्होंने बताया कि यह मामला गंभीर है बच्चे परेशान हो रहे हैं जिसकी समस्या को लेकर संबंधित वीडियो तथा डीएम साहिबा की बैठक मे रखकर इसका हल निकाला जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts