अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे के खेड़ी रोड स्थित पेंग्विन किड्स एकेडमी में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गजेंद्र सिंह फोगाट, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन और आर्ट्स कॉलेज अलवर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मीणा रहे।

विद्यालय के डायरेक्टर राहुल सिंह फोगाट और प्रिंसिपल गीतिका फोगाट ने अतिथियों का गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रोफेसर गजेंद्र फोगाट ने कहा कि बच्चों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के माध्यम से सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल देशभक्ति और उल्लास से भर गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के कई अध्यापक-अध्यापिकाएं और बच्चों के परिजन उपस्थित रहे, जिनमें देवेंद्र कौर, परमजीत कौर, धीरज राणावत सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।















