राजगढ़ (अलवर)। लायंस क्लब राजगढ़ की ओर से डॉक्टर्स डे के अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में राजकीय सामान्य चिकित्सालय एवं आयुर्वेदिक औषधालय के सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने चिकित्सकों को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। क्लब सचिव एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम चिकित्सकों के योगदान को मान्यता देने और उनके प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।















