राजगढ़ में लायंस क्लब ने शहीद दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राजगढ़ (अलवर) – लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में महान क्रांतिकारी पंडित भवानी सहाय शर्मा चौक पर शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के छायाचित्रों के समक्ष मशाल ज्योति प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में लायन एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा सहित लायंस क्लब के सदस्यों और कस्बे के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और शहीदों को नमन किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts