J NU छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव में लेफ्ट ने चारों सीटों प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पर जीत हासिल की है.
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है.
इस चुनाव के लिए केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव के पद शामिल हैं. यूनाइटेड लेफ्ट गठबंधन से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) से धनंजय, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से अविजीत घोष और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) से मोहम्मद साजिद को चुनाव में उतारा गया है. जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल पैनल के लिए लेफ्ट की चौथी दावेदार स्वाति सिंह की उम्मीदवारी मतदान से कुछ घंटे पहले चुनाव समिति ने रद्द कर दी थी.















