बाँदा।एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के संचरण करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपए के इनामिया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी तुषार चन्द्र निवासी सुरहा, थाना कबरई, महोबा का है। इसका हाल का पता बजरंग चौक, कोतवाली महोबा है। वर्ष 2021 में एसटीएफ प्रयागराज ने थाना चिल्ला क्षेत्र में जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। इस मामले में थाना चिल्ला में केस दर्ज हुआ था। गिरोह का मुख्य सरगना तुषार तब से फरार चल रहा था।
इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी बांदा ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 4 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर चिल्ला पुलिस ने ग्राम नरी मोड़ के पास से तुषार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि जेल से छूटने के बाद वह कहां-कहां रहा और जाली नोटों का नेटवर्क अभी भी सक्रिय है या नहीं। साथ ही उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।















