अलवर में अनोखी शव यात्रा, भजन-कीर्तन के साथ अंतिम विदाई

अलवर शहर में एक अनोखी शव यात्रा देखने को मिली। अग्रसेन सर्किल के समीप गाड़िया लोहार बस्ती के 85 वर्षीय वृद्ध का निधन हो गया था। आमतौर पर परिवार के बुजुर्ग के निधन पर शोक का माहौल होता है, लेकिन इस परिवार ने अलग ही जीवट का परिचय दिया।

परिजन और बस्ती के लोग भजनों पर नाचते-गाते हुए हाथी, घोड़े और ऊंट की सवारी के साथ तीजकी श्मशान घाट पहुंचे। इस तरह उन्होंने यह संदेश दिया कि मृत्यु एक शाश्वत सत्य है और इसे हंसकर स्वीकार किया जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, मृतक पांच जिलों के पंच भी थे। परिवार ने तीजकी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। परिजनों का कहना है कि इस तरह शव यात्रा निकालना उनकी वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे वे आज भी कायम रख रहे हैं।

इस अनोखी शव यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा और राजस्थान से लोग पहुंचे थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts