सभासद शौकत अंसारी की सक्रियता से प्रभावित लद्दावाला निवासी,

मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 48 के सभासद शौकत अंसारी समाजसेवा और जनहित के कार्यों में हर मोड़ पर सक्रिय दिखाई देते हैं। हाल ही में लद्दावाला क्षेत्र में एक बीमार गाय की सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया। अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और क्रेन मंगाकर बीमार गाय को इलाज के लिए भिजवाया गया। इस तत्परता की क्षेत्रवासियों ने खूब सराहना की है। स्थानीय निवासी जुनैद, फरीद, तनवीर, इसरार, दानिश और नवाज़िश का कहना है कि शौकत अंसारी हर समय लोगों के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करते हैं और उनके रहते लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं, बिलाल ने कहा कि शौकत अंसारी के सभासद बनने के बाद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है और विकास कार्य निरंतर जारी हैं, जिससे अब लोगों को न तो एमपी की ज़रूरत पड़ती है और न विधायक की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts