गुरुग्राम के चंदू बुढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आधे शहर में 30 घंटे के लिए पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है। दरअसल, इस प्लांट में 100 एमएलडी की एक नई यूनिट तैयार की गई है। इस नई यूनिट को मौजूदा सिस्टम से जोड़ने के लिए शटडाउन लिया गया है। इसी कारण शहर के कई हिस्सों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। सोमवार सुबह से शुरू हुआ यह शटडाउन मंगलवार शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने लोगों से पानी का सतर्कता से इस्तेमाल करने की अपील की है।























































