मुजफ्फरनगर , शासन के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याओं को गहनता से सुना गया। उन्होंने सभी फरियादियों को उचित समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस क्रम में उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को निष्पक्ष रूप से सुना जाए। किसी भी मामले में केवल एक पक्ष को न सुनकर, दोनों पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनकर निष्पक्ष निर्णय लिया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी आगंतुक को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समस्या का अपने स्तर पर त्वरित और न्यायसंगत समाधान करना प्राथमिकता होनी चाहिए।















