कमला हैरिस का हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में यह संबोधन उनके समर्थकों और आलोचकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति और भारतीय मूल की प्रमुख नेता, कमला हैरिस, राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से एक प्रमुख मंच पर नजर आईं। उनका भाषण अनिश्चित समय, युवाओं की शक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण पर आधारित था।
हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी प्रस्तुति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने उनके वीडियो को देखकर टिप्पणी की कि उनकी अवस्था असामान्य लग रही है, और उन्होंने इसे “नशे में होना” कहकर आलोचना की।
कमला हैरिस ने अपने भाषण में कहा, “यह समय कठिन और अनिश्चित है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी शक्ति को पहचानें और इसे किसी को भी छीनने न दें।” उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि उनकी शक्ति और अधिकारों में कोई कमी नहीं आई है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए खड़ा रहना चाहिए।
कमला हैरिस ने क्या कहा?
हैरिस ने कहा हम लड़ाई जारी रखेंगे. हमें ऐसे भविष्य के लिए बहुत संघर्ष करना है, जहां हर कोई अपने सपनों, अपनी महत्वाकांक्षाओं और अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सके. हम महिलाओं के अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि हम अपने लोकतंत्र, कानून के शासन और समान न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे. उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह अनिश्चितताओं से भरा समय है.















