जयपुर: कांग्रेस नेता जूली ने राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी और तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय हरिदेव जोशी जी की जयंती पर पीसीसी कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गिरधारी लाल व्यास की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और कांग्रेस में उनके संघर्ष व योगदान को याद किया।
इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थित रहे।















