झांसी:सक्सेस कैरियर इंस्टीट्यूट का दसवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया,

झांसी ,चिरगांव नगर स्थित वशिष्ठ मार्केट में स्थित “सक्सेस कैरियर इंस्टीट्यूट फॉर कंप्यूटर एजुकेशन” का दसवां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम शिव टेंट हाउस मैरिज गार्डन के हाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुमार वशिष्ठ और विशाल सिंह, जिला युवा अधिकारी झांसी, नेहरू युवा केंद्र उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके की गई। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रंगोली, मेहंदी, डांस और गुब्बारे गेम प्रतियोगिता शामिल थीं। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार वशिष्ठ ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के समय में अत्यंत आवश्यक है और इसे न प्राप्त करना जीवन के अधूरेपन के समान है। उन्होंने शिक्षा दान को महादान बताया। वहीं, विशिष्ट अतिथि तुलसीराम पांडेय ने संस्थान की सराहना करते हुए यह भी कहा कि आज के समय में तकनीकी शिक्षा बहुत जरूरी है और संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने संस्कारों की शिक्षा देने वाले संस्थानों की आवश्यकता पर भी बल दिया और इसमें सहयोग देने का वादा किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का सफल संचालन आभा गुप्ता और नीरज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर रवि कुशवाहा, बृजेन्द्र कुशवाहा, और अन्य टीम सदस्य भी उपस्थित थे। अंत में, संस्थान के डायरेक्टर रवि कुशवाहा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts