मुजफ्फरनगर। झांसी रानी व्यापार मंडल और नेहरू मार्केट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को झांसी रानी चौक पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर व्यापारियों ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान आमजन और राहगीरों के लिए गन्ने के रस तथा प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन में भाग लेकर वीरांगना को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की ऐसी महान वीरांगना हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया।
उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में झांसी रानी मार्केट के अध्यक्ष विक्की चावला के साथ संजय गोस्वामी, नदीम अंसारी, अंकुर मलिक, सुनील राजदेव, अश्वनी कुमार, प्रवीण जैन, इंद्रजीत सुनेजा, संजय चावला, अक्षय सुनेजा, संदीप नामदेव, संजीव बंसल, अंकित वर्मा, रिंकू ग्रोवर, हिमांशु गुलाटी, पवन ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया और भविष्य में भी समाजहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।















