बाँदा।संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर भाजपा के हर बूथ पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति एवं चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए मनाया l जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपनी विधानसभा के ग्राम पंचायत गोखरही में बाबासाहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुएकहा कि डा0अम्बेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यो से भारत के नव निर्माण की नींव को मजबूत किया l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बाँदा शहर के जजी चौराहा स्थित मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी l उन्होंने कहा कि गरीबों व वंचितों के उत्थान के लिए एक राष्ट्र कि परिकल्पना करने वाले बाबा साहब ने समाज के वंचित लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया हैl जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का योगदान भारत कि सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित सेठ भोलू,अभय प्रताप सिंह प्रिंस, एडवोकेट शैलेन्द्र वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, रजत सेठ, देशराज सिंह, संतोष नायक, दुर्गा चौरसिया, लखन कुशवाहा, संतोष राजपूत, राजेश गुप्ता रज्जन आदि लोग मौजूद रहे।















