मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ तहसील क्षेत्र में प्रतिबंधित ईंधन के उपयोग की शिकायत पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सख्त कार्रवाई की। एनजीटी की गाइडलाइंस और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत 8 जनवरी 2025 को कोल्हुओं में रबर, प्लास्टिक, और पॉलीथीन जैसे प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने की शिकायतों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम ढांसरी, चौरावाला, कम्हेडा और जौली में प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग पाया गया।
ग्राम ढांसरी में रामभूल, और ग्राम चौरावाला में मौलाना हसन, शाहआलम, वकील, तथा हनीफ द्वारा अपने कोल्हुओं में इन ईंधनों का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर कोल्हुओं को सील कर दिया गया।
इसके साथ ही प्रशासन ने प्रदूषण विभाग को क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने और सभी कोल्हू संचालकों को प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी है।























































