भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से आतंकियों को करारा जवाब, जयशंकर बोले – अब दुनिया दिखाए जीरो टॉलरेंस

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले का जवाब भारतीय सेना ने सख्ती से दिया है। सेना ने 5 मई की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट करते हुए तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के कई आतंकी मारे जाने की खबर है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह जायज़ ठहराते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है और अब दुनिया को भी इसी तरह की सख्ती दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “आतंक के पनाहगाहों को समाप्त करना वैश्विक ज़िम्मेदारी है, और भारत इसके लिए हर स्तर पर तैयार है।” इस कार्रवाई के बाद देशभर में सेना की सराहना हो रही है और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है। यह ऑपरेशन भारतीय सुरक्षा नीति में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts