जयपुरः उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पक्षी टकरा गया. जिसके चलते फ्लाइट को वापस उतारना पड़ा. इस घटना से हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत ये रही है इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट रात 1 बजकर 5 मिनट पर दोबारा जेद्दा के लिए रवाना हुई.जानकारी के मुताबिक फ्लाइनेस (Flynas) एयरलाइंस की फ्लाइट जेद्दा से हाजियों को लेकर रात करीब 8 बजकर 25 मिनट पर जयपुर पहुंची थी. हाजियों को सुरक्षित उतारने के बाद फ्लाइट रात 10 बजकर 10 बजे खाली वापस जेद्दा के लिए रवाना हुई. बताया जा रहा है कि जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी उसके कुछ ही देर बाद एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया.

पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

बताया जा रहा है कि बर्ड हिट की घटना के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी. एहतियात के तौर पर फ्लाइट को वापस जयपुर लाने का फैसला किया गया. करीब आधे घंटे बाद रात 10 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई.

जांच के बाद जेद्दा के लिए रवाना हुई फ्लाइट

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट के वापस उतरने के बाद इंजीनियरिंग और तकनीकी टीमों ने उसकी पूरी जांच की. बर्ड हिट की वजह से फ्लाइट के प्रभावित हिस्सों का निरीक्षण किया गया और सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही फ्लाइट को आगे की उड़ान की इजाजत दी गई. तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट रात 1 बजकर 5 मिनट पर दोबारा जेद्दा के लिए रवाना हुई.

पहले भी हुए ऐसे हादसे

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी फ्लाइट से पक्षी के टकराया हो. इससे पहले भी कई ऐसी खबरें आ चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही कर्नाटक के बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान पक्षी से टकरा गई थी. जिसके बाद फ्लाइट वापस लौट आई थी. फ्लाइट 6E6283, जिसे शाम 7.05 बजे बेंगलुरु से रवाना होना था, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रू द्वारा पक्षी के टकराने की सूचना दिए जाने पर वापस लौट आई थी. पायलटों ने सावधानी के तौर पर बेंगलुरु वापस लौटने का फैसला किया.जांच और सुरक्षा संबंधी पड़ताल के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए सुरक्षित घोषित किया गया और इसके बाद उसने मुंबई के लिए उड़ान भरी.

वायु सेना के विमान की जयपुर में लैंडिंग

इधर भारतीय वायु सेना के विमान की जयपुर में लैंडिंग कराई गई. सेना के एक सुरक्षा जवान को सूरतगढ़ से उपचार के लिए जयपुर लाया गया था जिसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की प्रायोरिटी लैंडिंग कराई गई. इके बाद तुरंत ही जवान को एयरपोर्ट से अस्पताल भिजवाया गया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts