ईरान ने होर्मुज में जहाज पर की अंधाधुंध फायरिंग, 

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही खींचतान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ईरान ने आज सुबह 7:55 पर होर्मुज में एक जहाज पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब ट्रंप ने आज ही युद्धविराम की घोषणा की है। ब्रिटिश सेना के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद होर्मुज में एक जहाज पर गोलीबारी कर दी।

UKMTO ने कहा-हमले के पहले नहीं दी कोई चेतावनी

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) केंद्र के अनुसार, ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक कंटेनर जहाज पर हमला किया। गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई चेतावनी भी नहीं दी गई। हालांकि, इस हमले में किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है।ईरान की एक समाचार एजेंसी ने इस हमले को होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण को कानूनी रूप से लागू करने का कदम बताया है। इसके साथ ही यह हमला तब किया गया है, जब पाकिस्तान में होने वाली संघर्षविराम वार्ता सफल नहीं हो पाई है।बता दें कि, पिछले सप्ताह अमेरिकी सेना ने गोलीबारी करके ईरान के एक कंटेनर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था। उसके बाद हिंद महासागर में ईरान के तेल व्यापार से जुड़े एक तेल टैंकर को भी रोक लिया गया था।

अमेरिका की होर्मुज नाकाबंदी से शिपिंग ठप

रिपोर्टों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में सैन्य प्रतिबंधों के बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपिंग गतिविधियां काफी हद तक ठप रहीं। इस दौरान भले ही अमेरिका ने संघर्ष विराम बढ़ाकर तेहरान को शांति वार्ता के लिए और समय दिया हो, लेकिन ट्रंप ने यह भी कहा कि, “उन्होंने अपनी सेना को होर्मुज में नाकाबंदी जारी रखने का निर्देश दिया है”इसके अलावा ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इस महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण ईरान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। हालांकि, वे चाहते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खोला जाए।” इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि, इस्लामी गणराज्य नकदी के लिए तरस रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts