अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग का सदस्य गिरफ्तार.

बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग” के 01 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि 5 जनवरी 26 को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सरार्फ की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए । सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया था।ऑपरेशन त्रिनेत्र द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई व यक्ष ऐप के माध्यम से अभियुक्तों की पुष्टि की गई। पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया।पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद, तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है।कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे । उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे बाद में लेने की योजना थी । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं । इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे । अभियुक्त की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए । गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts