खतौली तहसील में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस खतौली तहसील परिसर मेंएक पृथ्वी, एक स्वास्थ्यथीम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासन के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशानिर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खतौली संजय सिंह की अध्यक्षता में योग सत्र संपन्न हुआ।कार्यक्रम में तहसीलदार सतीश चंद बघेल, नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी, राजीव त्यागी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और तहसील के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा आयुष विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।योग सत्र के दौरान उप जिलाधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक चिंतन और सोच का विकास होता है। योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर मानवता को जोड़ने का कार्य भी करता है। इस वर्ष की थीमएक पृथ्वी, एक स्वास्थ्यवसुधैव कुटुंबकम की भावना को और मजबूत करती है, जिससे सभी को अपने और समाज के स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts