मुज़फ्फरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को विशेष गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)’ को मौके पर भेजने के निर्देश दिए, ताकि पीड़िताओं को त्वरित सहायता मिल सके। जनसुनवाई के दौरान पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता जनता के प्रति विश्वास बढ़ाने वाली रही।















