भारत ने म्यांमार में जरूरतमंदों की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन ब्रह्म’ के तहत राहत सामग्री भेजी है। भारतीय वायुसेना का एक विमान मानवीय सहायता लेकर म्यांमार पहुंचा। इसमें खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह मदद म्यांमार में हाल ही में बढ़ी मानवीय संकट और अशांति के बीच भेजी गई है। भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाई है, और इस पहल को भी उसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
#OperationBrahma gets underway.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 29, 2025
First tranche of humanitarian aid from India has reached the Yangon Airport in Myanmar.
🇮🇳 🇲🇲 pic.twitter.com/OmiJLnYTwS
Operation Brahma: 🇮🇳 hands over the relief material to Myanmar 🇲🇲
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 29, 2025
The first consignment of relief material was formally handed over to Chief Minister of Yangon U Soe Thein by Ambassador Abhay Thakur in Yangon today. pic.twitter.com/bpm8e7Olgf
यांगून के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी गई राहत सामग्री
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि म्यांमार को राहत सामग्री सौंपी गई. आज यांगून में राजदूत अभय ठाकुर द्वारा राहत सामग्री की पहली खेप औपचारिक रूप से यांगून के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी गई.















