भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का शुभारंभ,

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 16 फरवरी को शाम 5 बजे राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह भव्य आयोजन 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में भाग लेने के लिए दुनिया भर की प्रौद्योगिकी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं, जिससे राजधानी में वैश्विक तकनीकी माहौल देखने को मिलेगा।

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वास्तविक और व्यावहारिक उपयोग को प्रदर्शित करने वाला एक बड़ा मंच होगा। इस एक्सपो के माध्यम से यह दिखाया जाएगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता किस तरह आम लोगों की दैनिक जिंदगी, उद्योग जगत, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक तंत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरकार का उद्देश्य है कि नई तकनीक को केवल शोध तक सीमित न रखकर उसे जनसामान्य के उपयोग तक पहुंचाया जाए।यह एक्सपो 10 बड़े एरिना में आयोजित होगा और कुल 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला होगा। यहां देश और विदेश की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियां, उभरते स्टार्टअप, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, विभिन्न राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार अपने नवाचारों और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। इससे भारत में डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी आत्मनिर्भरता को नई गति मिलने की उम्मीद है।

13 देशों के पवेलियन

जानकारी के मुताबिक इस बार 13 देशों के विशेष पवेलियन भी लगाए जाएंगे. इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देश शामिल हैं. इन पवेलियनों में AI के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उपलब्धियां दिखाई जाएंगी.

एक्सपो को तीन विषयों बांटा गया

एक्सपो को तीन विषयों पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस में बांटा गया है. पीपल के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में AI का उपयोग दिखाया जाएगा. वहीं प्लेनेट में पर्यावरण और जलवायु से जुड़े समाधान पेश किए जाएंगे. इसके साथ ही प्रोग्रेस में उद्योग, कारोबार और आर्थिक विकास में AI की भूमिका बताई जाएगी.

300 से अधिक प्रदर्शनी

इस आयोजन में 300 से अधिक प्रदर्शनी मंडप और लाइव प्रदर्शन होंगे, जो तीन मुख्य विषयों (लोग, ग्रह और प्रगति) पर आधारित होंगे. इसके अलावा एक्सपो में 600 से अधिक स्टार्टअप्स भी शामिल होंगे, जिनमें से कई विश्व स्तर पर प्रभावशाली और व्यावहारिक समाधान विकसित कर रहे हैं. ये स्टार्टअप्स वास्तविक दुनिया में उपयोग हो रहे AI समाधानों का प्रदर्शन करेंगे. इनमें कई ऐसे स्टार्टअप हैं, जिनके AI समाधान पहले से जमीनी स्तर पर लागू हैं.

2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद. इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक AI पारिस्थितिकी तंत्र में नई साझेदारियां स्थापित करना और व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करना है.इसके अलावा 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3250 से ज्यादा विशेषज्ञ और वक्ता भाग लेंगे. इन सत्रों में AI के के बदलावकारी प्रभावों पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा ताकि AI का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे.सरकार का मानना है कि यह आयोजन भारत को AI के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts