आयशा मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस.

सहारनपुर। आयशा मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम के साथ भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सायमा खान, यासमीन, शबनम, शरीन और सुबिया सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर हाफिज मुदस्सिर, दानिश, रूबी, नुरुल्लाह सुभान, शबनम, शबाना, कुलसुम, नगमा, नाशरा, रिज़्क़, तराना, जन्नत, जैना, ज़ायरा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और खुशहाली की कामना के साथ हुआ। विद्यार्थियों और स्टाफ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts