अलवर जिले के बर्डोद टोल नाके पर अवैध टोल वसूली के विरोध में स्थानीय युवाओं ने 8 जून से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की है। छात्रनेता संदीप ओला के नेतृत्व में सैकड़ों युवा टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय वाहनों से नियम विरुद्ध टोल वसूला जा रहा है, जबकि बड़े ट्रकों से फास्टैग के जरिए भुगतान न लेकर अवैध रूप से नकद पर्चियां काटी जा रही हैं। इसे राज्य सरकार के राजस्व में गड़बड़ी बताते हुए युवाओं ने एक रणनीतिक बैठक आयोजित की, जिसमें मोनू चौहान, वीर सिंह, मक्की, संदीप सहित कई युवा शामिल हुए। संदीप ओला ने बताया कि 8 जून को युवाओं का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलेगा और उसके बाद धरना शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन को पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज का भी समर्थन प्राप्त हुआ है।















