मुज़फरनगर में राकेश टिकैत के साथ अभद्रता: आरोपी युवक गिरफ्तार,

मुज़फरनगर के टाउन हॉल मैदान में किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान सौरभ वर्मा के रूप में हुई है, जिसे खालापार थाना पुलिस ने पकड़ा। यह घटना उस वक्त हुई जब बीते दिन टाउन हॉल मैदान में जन आक्रोश रैली आयोजित की गई थी। रैली के दौरान राकेश टिकैत की पगड़ी उतारने और उन्हें धक्का देने की शर्मनाक घटना सामने आई।

इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह अपनी हरकत के लिए माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts