भास्कर न्यूज़ ब्यूरो राजगढ़ (अलवर) न्यायिक आदेशों के होने के बावजूद कस्बे में आंवारा कुत्ते और पशु आमजन को काट कर जख्मी कर रहे हैं। वहीं कुछ पशु खुले कुओं और नालों में गिर कर जख्मी हो रहें हैं। इधर नालों और कुओं में गिरे हुए गौवंश सहित अन्य पशुओं को जूगनू तंबोली की टीम निकाल कर जीवन दान दे रहे हैं। गौरतलब रहे कि न्यायालय द्वारा आंवारा पशुओं और कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका को आदेश दिए गए लेकिन उनकी पालना नहीं होने से आंवारा पशुओं और कुत्तों का खुला विचरण आमजन को हानि पहुंचा रहा है। कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने पालिका प्रशासन से आंवारा पशुओं और कुत्तों को पकड़ कर बाहर छोड़ने की मांग की है।















