. खतौली में कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन, मंत्री कपिल देव ने दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली नगर में इस वर्ष की कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा विशेष कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत शुभारंभ प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और शिविर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ संवाद किया।सेवा शिविर में जलपान, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम स्थल, स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था की गई है। यह शिविर विशेष रूप से शिवभक्तों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। मंत्री कपिल देव ने शिविर का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर सफाई, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, भोजनालय, शौचालय और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी से की जाएं।मंत्री कपिल देव ने कहा कि “हर तरफ शिव ही शिव विराजमान हैं और शिवभक्तों के जयकारों से मेरा रोम-रोम पुलकित हो रहा है।” उन्होंने शिविर में सेवा दे रहे सभी कार्यकर्ताओं, आयोजकों और जनप्रतिनिधियों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू अहलावत, नगर पालिका खतौली के सभासदगण और जिला प्रशासन की टीम भी शिवभक्तों की सेवा में तत्पर नजर आई।मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खतौली में लगे इस सेवा शिविर ने इस दिशा में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts